Rajasthan Social Security Pension Scheme: राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करें, आपके खाते में पैसे आए या नहीं

Rajasthan Social Security Pension Scheme

Rajasthan Social Security Pension Scheme Overview:राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पुरुषों एवं महिलाओं को हर महीने पेंशन दी जाती है यह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योग्यता के आधार पर ₹1300 से लेकर ₹1500 तक दी जाती है राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन ही पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं।

Rajasthan Social Security Pension Scheme Latest News

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना संचालित की गई है सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है जो स्वयं का भरण-पोषण करने में सक्षम नहीं है ऐसे लाभार्थियों को हर महीने न्यूनतम 1300 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं जिससे वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग व्यक्ति अपनी बुनियादी जरूरत के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहे और समाज में सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित योजनाएं शामिल हैं।

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना।
  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना।
  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना।
  • लघु एवं सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना।

Also Read:RBI Officers Grade B Recruitment 2024 Final Result – Download Marks, Vacancy Details & Complete Information

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए पात्रता 

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 का लाभ केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी होने पर ही मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के लिए महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 55 वर्ष एवं पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 58 वर्ष होनी चाहिए इसके अलावा वार्षिक आय 48000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला आवेदक/ वरिष्ठ नागरिक जिनकी पहचान केंद्रीय बीपीएल/ राज्य बीपीएल या अंत्योदय परिवार में की गई है वह भी पेंशन के पात्र हैं।
  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ विधवा/ तलाकशुदा/ परित्यक्ता महिलाओं को ही मिलेगा उनकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं वार्षिक आय 48 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना का लाभ किसी भी आयु का विशेष योग्यजन जिसकी निशक्तता 40% या उससे अधिक है को मिलेगा प्राकृतिक रूप से बोने तीन फीट 6 इंच से कम या हिजड़ापन से ग्रसित अभ्यर्थियों को भी मिलेगा इसमें वार्षिक आय 60000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Rajasthan Social Security Pension Scheme Required Documents 

  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड एवं जन आधार कार्ड।
  • बैंक खाता संख्या या बैंक पासबुक।
  • राज्य/ केंद्रीय बीपीएल कार्ड।
  • अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना वार्षिक सत्यापन 

राजस्थान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 1250 रुपए से बढ़कर 1300 रुपए प्रति माह करने की मंजूरी दे दी है जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावित होगी और फरवरी 2026 से देय होगी।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत सभी लाभार्थियों को हर वर्ष अपना भौतिक सत्यापन करना जरूरी होता है यह प्रक्रिया 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलती है जो अभ्यर्थी सत्यापन नहीं करवाते हैं तो पेंशन का भुगतान अस्थाई रूप से रोक दिया जाता है।

लाभार्थी अब घर बैठे भी पेंशन का वार्षिक सत्यापन कर सकते हैं इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर राजस्थान सोशल पेंशन ऐप डाउनलोड करके फेस रिकॉग्निशन के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी इसके अलावा ई-मित्र पर जाकर भी सत्यापन कर सकते हैं।

Also Read:MPPSC SET Admit Card 2026 Out – Download MPSET Hall Ticket, Exam Date 01 March 2026 & Check Details

How to Check Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status

हम आपको Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status चेक करने का तरीका यहां पर बता रहे हैं अभ्यर्थी यहां पर दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के आधार पर अपना Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status 2026 चेक कर सकता है।

प्रथम तरीका सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा

  • सबसे पहले RAJSSP की आधिकारिक वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको Reports ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Pensioner Online Status के आइकॉन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर या पीपीओ नंबर और कैप्चा कोड भरकर Show Status पर क्लिक करना है।
  • इससे लाभार्थी की संपूर्ण डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी इसमें दिखेगा की लाभार्थी का सत्यापन हुआ है या नहीं, वह योग्य है या नहीं, कौन सा खाता जुड़ा हुआ है सभी डिटेल दिखाई देंगे।
  • अब आपको वापस होम पेज पर रिपोर्ट्स ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Pensioner Payment Register आइकॉन पर क्लिक करना है।
  • फिर पीपीओ नंबर और कैप्चा कोड डालकर शो रिपोर्ट पर क्लिक करना है।
  • फिर इसमें आपको सभी डिटेल्स और अभी तक डाली गई सभी पेंशन की डिटेल्स दिखाई देंगी।
  • इसमें आप देख सकते हैं किस तारीख को कितनी पेंशन कब-कब डाली गई है और किस बैंक खाते में डाली गई है।

Rajasthan Social Security Pension SchemeImportant Links

Official WebsiteRajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status Link-1st, Link-2nd
Official Website Click here
WhatsApp Group Click here
Join Our Telegram Click here
Website Click

Also Read:RBI Officers Grade B Recruitment 2024 Final Result – Download Marks, Vacancy Details & Complete Information

दूसरा तरीका जन सूचना की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा

  • सबसे पहले जन सूचना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी की जानकारी विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको “सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी जानकारी” के आइकॉन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको पीपीओ नंबर या आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर या जन आधार नंबर में से कोई भी एक भरकर खोजें विकल्प पर क्लिक करना है
  • इससे लाभार्थी के पेंशन संबंधी संपूर्ण डिटेल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी की पेंशन चालू है या बंद है कब से शुरू हुई है कौन सा खाता जुड़ा हुआ है सभी जानकारी दिखाई देगी।
  • इसके बाद आपको वापस सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी वाले विकल्प में ही आना है और फिर “पेंशनर लाभार्थी भुगतान विवरण” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • और पूछी गई जानकारी भरकर खोजें विकल्प पर क्लिक करना है फिर यहां पर अभी तक दी गई सभी पेंशन डेट वाइज दिख जाएगी और किस खाते में गई है वह भी दिख जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *